{"_id":"677d621b989853cb42009dfc","slug":"melting-increased-due-to-icy-winds-cold-wave-alert-issued-for-two-days-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127726-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
विज्ञापन
खुर्जा में शीतलहर के बीच गर्म कपड़े पहनकर जाती छात्राएं । संवाद
बुलंदशहर। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मंगलवार को पूरा दिन तेज हवाओं के चलने से लोग ठंड से कांपते रहे। सूर्यदेव भी बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल पाए। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन शीतलहर चलने का अलर्ट जारी कर दिया है।
पिछले काफी समय से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार भोर से छाया हल्का कोहरा सुबह सात बजे के बाद धीरे-धीरे छंटा। शीत लहरी से लोगों को हाल-बेहाल रहा। लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर गर्माहट पाने का प्रयास किया।
सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही दुबके रहे। पूरे दिन शीत लहरी चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। शाम को सड़कों पर आवाजाही कम होने के साथ ही बाजारों में दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं।
विज्ञापन
ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 31 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि शीत लहर का अलर्ट जारी हो गया है।
ऐसा मौसम आगामी दो दिन तक रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बन रही है।