फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Melting continues due to westerly wind, minimum temperature at 5 degrees

Bulandshahar News: पछुआ हवा से गलन बरकरार, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से लगातार चल रही पछुआ हवा से गलन बरकरार है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच तीन दिन बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा और ठंड में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिनों से बढ़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पछुआ हवा के चलने से गलन भरी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवा के चलते बेअसर रही। सुबह व शाम गर्म कपड़े पहनने के बावजूद भी बाइक से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म कपड़े पहनने के बावजूद लोग कांपने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ठंड के चलते शाम होते ही लोग जल्द ही घर पहुंच जाते हैं। पहाड़ों में बर्फबारी और पछुआ हवा के चलते विगत बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री हो गया तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर ही टिका रहा। आर्द्रता 36 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक तक रहने की संभावना है। पछुआ हवा में ठंडक बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed