फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Meerut Bulandshahr road will be 4 lane, work started

Bulandshahar News: मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ बुलंदशहर मार्ग को 4 लेन करने का कार्य शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी एक साल के अंदर 8.3 किलोमीटर सड़क बनाएगा। इसके लिए शासन से 47.84 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है, प्रथम किस्त के रूप में 16.74 करोड़ रुपये मिल गए हैं। वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, दुर्घटनाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन


मेरठ से बुलंदशहर तक नया बाईपास बनने के बाद पुराने हाईवे पर वाहनों की संख्या घटी है। लेकिन सिंगल रोड (सात मीटर चौड़ी) होने के कारण इस पर हादसे बढ़े हैं। हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जाने पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो चुकी है। ऐसे में जाम की समस्या भी रहती है।
विज्ञापन


धीरखेड़ा से बुलदंशहर रोड बाईपास (निकट सोना पेट्रोल पंप) तक की सड़क अब पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर कर दी गई है। इसके चौड़ीकरण के लिए पूर्व में प्रस्ताव गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। कुल मिलाकर हापुड़ जिले की सीमा में आने वाली 8.3 किलोमीटर दूरी की सड़क का चौड़ीकरण अब शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पहले इस सड़क की कुल चौड़ाई सात मीटर थी, बीच में कोई डिवाइडर भी नहीं था। जिस कारण वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी होती थी। अब इसकी चौड़ाई बढ़कर 14 मीटर हो जाएगी। दो लेन से पूरी सड़क 4 लेन होगी, धीरखेड़ा से आगे मेरठ का पीडब्ल्यूडी विभाग इस पर कार्य शुरू करेगा, जोकि पांची के सामने स्थित बाईपास तक इस पर कार्य होगा।

---

-बुलंदशहर रोड का अतिक्रमण हटाना होगा चुनौती-

बुलंदशहर रोड के दोनों ओर अतिक्रमण है, वाहनों का आसानी से निकल पाना भी मुश्किल होता है। इस क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाना भी विभाग के लिए चुनौती होगा। क्योंकि सीवर लाइन डालने के दौरान भी अतिक्रमण से परेशानी होती थी।


---

-एक साल में पूरा हो जाएगा चौड़ीकरण का कार्य-

मेरठ बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। एक साल में यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा, 16.74 करोड़ प्रथम किस्त के रूप में मिल गए हैं। सड़क 4 लेन होने से वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी।--नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed