फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medical college administration engaged in averting medicine crisis, gave instructions to officers

Bulandshahar News: दवाओं का संकट टालने में जुटा मेडिकल कॉलेज प्रशासन, अफसरों को दिए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय समेत प्रदेश के 305 सरकारी चिकित्सालयों में दवा आपूर्ति पर रोक लगा दी है। अब इन सभी जगह चिकित्सा शिक्षा के बजट से दवाओं की आपूर्ति होगी। जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में दवा का संकट न बने इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में प्रत्येक माह दो बार दवाओं के लिए ऑर्डर भेजा आपूर्ति मिलती है। दोनों चिकित्सालयों में अभी तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के बजट से दवाओं की आपूर्ति हो रही थी। दिसंंबर में दोनों चिकित्सालयों को ड्रग वेयर हाउस से दवाओं की आपूर्ति मिली।
विज्ञापन

इस बार पांच जनवरी को दवाओं के लिए ऑर्डर करना चाहा तो पोर्टल बंद मिला। इस पर लखनऊ कार्यालय से संपर्क किया तो पांच दिसंबर को निदेशक डॉ. संदीपा श्रीवास्तव की ओर से मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय समेत प्रदेश के 305 सरकारी चिकित्सालयों में दवा आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं का ऑर्डर न होने पर अब दोनों चिकित्सालयों में दवाओं की कमी पड़ सकती है। इसके लिए बुधवार को मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने औषधी केंद्र प्रभारी व नोडल अधिकारियों संग बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed