फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Master Plan-2031 passed

Bulandshahar News: महायोजना-2031 पास, 800 करोड़ से बदलेगी बुलंदशहर की सूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Master Plan-2031 passed
बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियां बढ़ने के साथ सुविधाएं भी बढ़ेंगी। अब प्राधिकरण 2031 की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार विकास कार्य करेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे यहां 554 करोड़ का नया निवेश होगा। प्राधिकरण को अब तक 154 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। महायोजना लागू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि जून माह में शासन को खुर्जा-बुलंदशहर प्राधिकरण महायोजना प्रारूप 2031 का प्रस्तुतीकरण सौंपा गया था। पिछले दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोजना-2031 के तहत प्राधिकरण क्षेत्र के विस्तार की बात कही। कहा कि बुलंदशहर चीनी मिल, डेयरी उद्याेग, धातु ढलाई, हैंडपंप और इलेक्ट्रानिक पार्ट्स आदि के लिए जाना जाता है। ऐसे में संबंधित उद्योगों को और विकसित करने के लिए इनका विस्तार किया जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट और मोबिलिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने लॉजिस्टिक और वेयर हाउसिंग हब के लिए स्थान चिह्नित कर आमजन के लिए प्राधिकरण द्वारा नई आवासीय परियोजना की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण बनाएगा अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि महायोजना के तहत सिकंदराबाद-मेरठ रोड बाईपास के दोनों ओर 500 मीटर तक भू-उपयोग किया जाएगा। क्षेत्र को आठ जोन में बांटकर जोन एक में पुराने शहर का नए सिरे से विकसित किया जाएगा। शहर के बीचो-बीच जोन-दो और जोन-पांच में गुजर रही काली नदी के 200 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। जोन-तीन में लोगों के लिए उद्यान और पार्क विकसित किए जाएंगे। जोन-चार शहर का पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। इसे आवश्यकता अनुसार विकसित किया जाएगा। जोन-छह, जोन-सात और जोन-आठ को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। यहां पर बाईपास, आवासीय योजना, हाईवे फैसेलिटी जोन, नया इंडस्ट्रियल एरिया आदि विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायोजना-2031 से शहर में निवेश में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। महायोजना-2031 लागू होने से क्षेत्र में विकास कार्य बढ़ेंगे। सिकंदराबाद एनएच-34 से एनएच-334 के मध्य बाईपास के साथ आवासीय एवं व्यावसायिक कम्युनिटी व औद्योगिक, आईटी का विस्तार होगा। स्याना रोड पर औद्योगिक विस्तार, नैथला रोड पर आवासीय, अनूपशहर रोड पर व्यावसायिक, काष्ठ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भूमि दी जाएगी। साथ ही चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed