फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mass cheating cought by flying team in baba banshidhar girls college bulandshahr

विवि परीक्षा : बोलकर कराई जा रही थी नकल, 80 छात्राओं की उत्तर पुस्तिका सील, उड़नदस्ते ने डिबार किए जाने की सिफारिश की

Fri, 13 May 2022 09:17 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 May 2022 09:17 PM IST
सार

अधिकतर छात्राओं के हाथ में नकल की पर्चियां थीं और कक्ष निरीक्षक बोलकर नकल करा रहे थे। यूनिवर्सिटी से आए डॉ. शिव कुमार पुंडीर ने सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील करके यूनिवर्सिटी भेज दिया है साथ ही परीक्षा निरस्त करने के लिए यूनिवर्सिटी को लिखा है।

विज्ञापन
mass cheating cought by flying team in baba banshidhar girls college bulandshahr
बाबा बंशीधर कन्या महाविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीसीएसयू की परीक्षा में शुक्रवार को बीबीनगर क्षेत्र के गांव निसुर्खा में स्थित बाबा बंशीधर कन्या महाविद्यालय में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। इस केंद्र पर 80 छात्राओं को बोलकर नकल कराई जा रही थी। विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने छापा मारा तो उत्तर पुस्तिका में अधिकतर छात्राओं के जवाब एक ही मिले। अब 14 मई की परीक्षा इस केंद्र पर विवि की टीम की निगरानी में होगी। कुलपति के निर्देश पर 17 मई से इस केंद्र की सारी परीक्षाएं अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में होंगी। केंद्र को डिबार किया जा सकता है।

विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी रेगुलर-प्राइवेट के वार्षिक कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बीबीनगर के गांव निसुर्खा स्थित बाबा बंशीधर बालिका महाविद्यालय को भी केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को द्वितीय पाली में 11 से 2 बजे तक बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत विषय का पेपर था। विवि प्रशासन को सूचना मिली कि बुलंदशहर के बाबा बंशीधर कन्या महाविद्यालय में सामूहिक नकल कराई जा रही है। विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते की दो टीमों ने 11 बजे से एक बजे की पाली में छापा मारा तो 80 छात्राएं एक ही हॉल में परीक्षा दे रहीं थी। इनमें से आठ पेपर देकर जा चुकी थीं। जांच की गई तो अधिकतर की उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर लिखे मिले। विवि प्रशासन के मुताबिक छात्राओं को बोलकर नकल कराई गई। इन छात्राओं का कॉलेज में सेल्फ सेंटर था। सभी छात्राओं को उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विवि को कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को बाबा बंशीधर कन्या महाविद्यालय में विवि की टीम की निगरानी में परीक्षा होगी। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने उड़नदस्ते की रिपोर्ट पर केंद्र को रद कर दिया है। 17 मई से यहां होने वाली सारी परीक्षाएं एएस लखावटी कॉलेज में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि बीए फाउंडेशन कोर्स 012 और 013 (हिंदी और संस्कृत) की परीक्षा थी। परीक्षा में बेहद अव्यवस्था मिली है। उड़नदस्ते की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा समिति कार्रवाई करेगी। वहीं, जिस तरह से केंद्र पर अव्यवस्था थी, उसको देखकर डिबार किया जा सकता है।

कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे भी नहीं कर रहे काम
उड़नदस्ते के सदस्यों ने बताया कि किसी भी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। जिस हॉल में छात्राएं परीक्षाएं दे रहीं थीं, उनके कैमरे भी बंद थे। नियम के अनुसार परीक्षा केंद्र भी तभी बनाया जाता है, जब उस पर सभी सुविधाएं मौजूद हों। सवाल ये है कि जब बाबा बंशीधर बालिका महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, तब इन बिंदुओं पर जांच की गई थी या नहीं? उड़नदस्ते के सदस्यों ने बताया कि बाबा बंशीधर कन्या महाविद्यालय में गड़बड़ी एवं स्टॉफ की शिकायतें पूर्व में भी मिलती रहीं हैं।

नकल का ठेका लेते हैं कई कॉलेज
विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी की परीक्षा में जिले में देहात क्षेत्रों के महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को परीक्षा में नकल कराने का ठेका लेते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से पहले महाविद्यालय में नकल कराने के लिए एक छात्र से सात से 10 हजार रुपये लिए जाते थे। सख्ती बढ़ने के बाद नकल कम हुई, लेकिन कुछ महाविद्यालयों ने फिर से उसका तोड़ निकाल लिया। कहीं सीसीटीवी कैमरे खराब बता दिए तो कहीं नेटवर्किंग की समस्या बताकर सीसीटीवी को बंद कर दिया। इस खेल के माध्यम से कुछ छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए उनसे रकम भी वसूली जा रही है। विश्वविद्यालय ऐसे महाविद्यालयों की जांच कराएगा, जिनके सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।


अन्य केंद्रों पर पकड़े गए 14 नकलची
सीसीएसयू की परीक्षा में उड़नदस्ते ने अन्य केंद्रों पर 14 नकलची पकड़े हैं। इनमें एक केंद्र पर छात्रा अपने दुपट्टे पर ही नकल लिखकर लाई थी। समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीमों ने ये कार्रवाई की। उड़नदस्ते में डॉ. स्नेहवीर सिंह, डॉ. अंशु, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. कविता, डॉ. छाया, डॉ. अनामिका, डॉ. राधिका, तथा डॉ. भूपेन्द्र, डॉ. मिथलेश, डॉ. शरत शामिल रहे। जिन केंद्रों ने सीसीटीवी का लिंक नहीं दिया हुआ था, उनको विवि के कंट्रोल रूम से लिंक कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed