{"_id":"6a2d8fa46d71db4018049bdf","slug":"mason-commits-suicide-by-hanging-himself-following-domestic-discord-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113011-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गृह क्लेश में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गृह क्लेश में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
पहासू थाना क्षेत्र के करौरा गांव निवासी मृतक मुन्ना का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
पहासू। क्षेत्र के करौरा गांव में गृह क्लेश के चलते राज मिस्त्री ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
करौरा गांव निवासी बंटी ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेत की ओर जा रहे थे। जहां उन्होंने देखा कि पेड़ पर फंदे ये एक शव लटका हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान गांव निवासी मुन्ना के रूप में हुई, जो राज मिस्त्री का काम करते थे।
बंटी ने बताया कि सूचना मिलते ही मुन्ना के परिजन वहां आ गए और शव देख बिलख उठे। पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि पेड़ पर फंदे से शव लटकने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जानकारी मिली कि शुक्रवार रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद मुन्ना घर से बाहर आ गया और रात को वापस नहीं लौटा। प्राथमिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।