{"_id":"6a6b8044fa3b79c5930a01a9","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-161364-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बीबीनगर। कस्बा निवासी विवाहिता की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है।
शमशाद निवासी तोलपुर सिंभावली जनपद हापुड़ ने बताया कि उन्होंने बीबीनगर निवासी अपनी भतीजी सायबा की शादी एक साल तीन महीने पहले हापुड़ निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालिए उनकी भतीजी को दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे।
बुधवार को सायबा के पति ने उसकी अचानक मौत होने की सूचना दी। सूचना परिवार के लोगों के साथ जब वह अस्पताल पहुंचे तो सायबा उन्हें मृत अवस्था में मिली। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उसकी हत्या की है। बृहस्पतिवार को सायबा का शव बीबीनगर पहुंचा। गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।