{"_id":"59442b254f1c1bea308b45bd","slug":"marriage-burned-for-dowry-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव सैदपुरा में दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का परिजनों ने आरोप लगाया है। गंभीर हालत में महिला दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। महिला के पिता ने चार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अहार के गांव जटपुरा निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने अपनी पुत्री रश्मि की शादी करीब दो वर्ष पूर्व औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी किरनपाल के के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज दिया गया था। ससुराजन अब विवाहिता से दो लाख रूपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि 13 जून की शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जला दिया। परिजन महिला को पहले बुलंदशहर ले गये। जहां से उसे दिल्ली के लिये रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे मायके वालों को देख ससुराली मौके से भाग गए। महिला 95 प्रतिशत झुलस चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने चार को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।