फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Markets decorated for Karwa Chauth, number of women increased

Bulandshahar News: करवा चौथ पर सजा बाजार, महिलाओं की बढ़ी संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Karwa Chauth, number of women increased
डीएम रोड पर करवा चौथ के लिए खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर। करवाचौथ को लेकर नगर समेत जिलेभर के बाजार गुलजार हो गए हैं। शृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजारों में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। चूड़ियों के अलावा ज्वेलरी की बिक्री भी बढ़ गई है। वहीं ब्यूटी पार्लर पर संजने-संवरने के लिए बुकिंग भी हो रही है।
विज्ञापन

नगर के कृष्णा नगर, चौक बाजार, अंसारी रोड समेत अन्य बाजार सजे होने पर महिलाएं खरीदारी को पहुंच रही हैं। बाजार में चूड़ियों की अलग-अलग वैरायटी मौजूद हैं। लटकन चूड़ी 600 से 650 तक बिक रही है। ब्रेसलेट, सीप, मेटल की चूड़ियों के दाम भी 200 से 500 तक हैं। कांच की चूड़ियां 50 रुपये से 500 रुपये तक में मिल रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार नवीन एवं राकेश ने बताया कि करवाचौथ के लिए उन्होंने सभी डिजाइन की चूड़िया रखी हैं। खरीदारी करने आईं बबली शर्मा, विनीता देवी ने बताया कि बाजार में हर एक दुकान पर चूड़ियों के अलग-अलग दाम हैं। अपनी पसंद की चूड़ियां की खरीदारी की है। सराफा कारोबारी अमित वर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर महिलाएं ज्वेलरी की भी खरीदारी कर रही है। सबसे अधिक मांग हल्की ज्वेलरी की है। कुछ पुरुष करवाचौथ पर अपनी पत्नी को गिफ्ट में देने के लिए भी ज्वेलरी की खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed