{"_id":"67cc77eef52e064e280188c3","slug":"markets-are-ready-for-holi-shops-are-decorated-with-abir-gulal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130646-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होली को लेकर बाजार तैयार, अबीर-गुलाल से सजीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होली को लेकर बाजार तैयार, अबीर-गुलाल से सजीं दुकानें
विज्ञापन
नगर के अंसारी रोड पर दुकान पर सजी पिचकारियां। संवाद
बुलंदशहर। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानों पर अबीर-गुलाल और पिचकारियां की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों को रंग-बिरंगी पिचकारी तो बड़े अबीर-गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार को नगर के बाजार में लोग रंग-बिरंगी पिचकारी और अबीर-गुलाल खरीदते नजर आए।
नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, साठा, कृष्णा नगर, डिप्टी गंज, बूरा बाजार, दिल्ली रोड, अनूपशहर रोड समेत अन्य जगहों पर बाजार सजे हुए हैं। बाजारों में सजीं डोरीमोन, पोकेमोन, स्पाइडर-मैन, वॉटर टैंकर, मशीन गन की पिचकारियां बच्चों को भा रही है। इसके साथ ही मुखौटे और अबीर-गुलाल का नया कलेक्शन आया है, जिसकी खरीदारी लोग करने लगे है।
बाजार में दुकानों पर कलर पटाखा, मछली पिचकारी, इलेक्ट्रॉनिक गन, हथौड़ा पिचकारी, एके-47 पिचकारी, बाहुबली पिचकारी, मुखौटे, चश्मे आदि बिक्री के आए हैं। अंसारी रोड निवासी विक्रेता मोहित पंडित ने बताया कि अभी बाजार में मंदी है, लेकिन इस बार अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
औरंगाबाद निवासी राजू लोधी ने बताया कि कई वैराइटी की पिचकारियां आई हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आ रही है। इस बार अबीर-गुलाल और पिचकारियों पर अधिक दाम नहीं बढ़े है।