फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Market secretary accused of taking vegetables for free, video of dispute goes viral

Bulandshahar News: मंडी सचिव पर फ्री में सब्जी लेकर जाने का आरोप, विवाद का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। नवीन सब्जी मंडी और निरीक्षक पर आढ़त व्यापारियों ने बिना रुपये दिए सब्जी व फल लेकर जाने का आरोप लगाया। इसको लेकर व्यापारियों ने मंडी पर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान मंडी सचिव और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद विवाद और कार्यालय में रखी सब्जी की वीडियो वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी फल सब्जी आढ़ती समिति के अध्यक्ष ने दिए ज्ञापन में बताया कि मंडी सचिव और निरीक्षक व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं। वहीं, लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देते हैं। साथ ही आढ़तियों से पांच से छह हजार रुपये का माल उठाकर ले जाते हैं, जिनके रुपये नहीं दिए जाते हैं। अभी तक लाखों रुपये का माल ले जा चुके हैं। एसडीएम व अन्य अधिकारियों के नाम से माल उठाया जाता है। इसी बात को लेकर मंगलवार को वार्ता की जा रही थी, जिसमें मंडी निरीक्षक ने अभद्रता की और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंडी सचिव और निरीक्षक स्थानांतरण नहीं हुआ तो बुधवार से आढ़ती अनिश्चित कालिन धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें सचिव फुरकान, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उप सचिव दीपक गर्ग, रहीम, धर्मेंद्र, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
तीन महीने पहले जहांगीराबाद में हुआ था विवाद-
मंडी सचिव राम यादव खुर्जा और जहांगीराबाद की दोनों जगह तैनाती है। तीन माह पहले जहांगीराबाद मंडी भाकियू टिकैत संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाया था। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट-
टैक्स व अन्य मामलों को लेकर मंडी निरीक्षक आढ़त व्यापारियों से वार्ता करने गए थे। उनसे यह लोग अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो व्यापारी असभ्य भाषा का प्रयोग करने लगे। इसका विरोध किया तो भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। कोई सब्जी फ्री में नहीं ली गई, सभी को हिसाब दिया जाता है। - राम यादव, मंडी सचिव
--
कोट-
मामले की जानकारी नहीं है। ज्ञापन की भी जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश गोयल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed