{"_id":"649c648b31e9ef86ff096d26","slug":"market-buzzing-with-customers-overnight-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1001-142536-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रातभर ग्राहकों से गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रातभर ग्राहकों से गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन
खुर्जा में तहसील रोड पर ईद से पहले लगे बाजार में बकरा खरीदने के लिए लगी भीड़
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा बृहस्पतिवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को बाजारों में देर रात तक खरीदारी हुई।
नगर के बाजार से लेकर जहांगीराबद समेत सभी कस्बाें तक के बाजारों में लोगों ने इसके साथ कुर्ता-पजामा, टोपी के साथ ही सिंवई, फैनी, मेवा, फल और मिठाई की खरीदारी जमकर हुई। नए कपड़े खरीदने के लिए लिए लोग बाजार पहुंचे। अधिकतर ने पहले ही कपड़े खरीद लिए और सिलवा भी लिए। इसके चलते दुकानें देर रात तक खुली रहीं। घरों में भी साफ, सफाई, सजावट का काम चला। वहीं, दूसरी ओर पिछले काफी दिनों से कुर्बानी के लिए बकरों व अन्य पशुओं की खरीद भी खूब हुई। ईद की तैयारियों में जुटे लोगों ने बताया कि इस बार ईद पर सबकुछ महंगा है।
अल्लाह की रजा है कुर्बानी
शहर काजी के अनुसार इस्लाम में ईद-उल-अजहा को ईदुज्जौहा औए ईदे-अजहा भी कहा जाता है। इस ईद का संबंध कुर्बानी से है। इस ईद पर कुर्बानी दी जाती है। बेशक अल्लाह को कुर्बानी का गोश्त नहीं पहुंचता है, बल्कि वह तो केवल कुर्बानी के पीछे बंदों की नीयत को देखता है। कुर्बानी का सिलसिला ईद के दिन को मिलाकर तीन दिनों तक चलता है। शरीयत के मुताबिक कुर्बानी हर उस औरत और मर्द के लिए वाजिब है, जिसके पास 43 हजार रुपए या उसके बराबर ही सोना और चांदी की मिलाकर राशि हो। अगर किसी शख्स ने हैसियत होते हुए कई सालों से कुर्बानी नहीं दी है तो वह साल के बीच में सदका करके इसे अदा कर सकता है। सदका एक बार में न करके थोड़ा-थोड़ा भी दिया जा सकता है। सदके के जरिये से ही मरहूमों की रूह को सवाब पहुंचाया जा सकता है। जिस व्यक्ति के पास पहले से ही कर्ज है, वह व्यक्ति कुर्बानी नहीं दे सकता। कुर्बानी देने वाले के पास किसी भी तरह कोई कर्ज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
-
ईद से पहले 80 रुपये प्रति लीटर तक बिका दूध
जहांगीराबाद। ईद के त्योहार से एक दिन पहले नगर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दूध की खरीद-फरोख्त को जबरदस्त मारामारी रही। बुधवार को लोगों ने करीब प्रति लीटर 10 से 15 रुपये महंगा दूध खरीदा। लोगों को दूध खरीदने के लिए अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई दुकानों पर दूध नहीं मिला। जहां दूध मिला, तो वहां करीब 10 से 15 रुपये लीटर महंगा मिला। वहीं देर शाम दूध 80 रुपये प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया। दूध मंहगा होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस तरह रखे बाजार में सेवई व अन्य सामान के दाम
सामान का नाम - रेट प्रति किलोग्राम की दर से
सेवई - 120 से 140 रुपये
खजूर - 300 से 400 रुपये
बादाम - 700 से 800 रुपये
काजू - 1000 रुपये
किशमिश - 320 से 350 रुपये
मखाने - 600 रुपये