फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   market boom

साड़ी और रेडीमेड कपड़ों के बाजार भी गुलजार, उमड़े खरीदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
साड़ी और रेडीमेड कपड़ों के बाजार भी गुलजार, उमड़े खरीदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो साल कोरोना काल के बाद इस बार दिवाली पर साड़ी और रेडीमेड कपड़ों का बाजार भी गुलजार है। धनतेरस से पूर्व ही बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसको मद्देनजर रखते हुए शोरूम संचालकों ने भी नई-नई वैरायटी मंगवा ली है। कारोबारियों का कहना ही कि उनके पास गिफ्ट करने से लेकर त्योहार में पहनने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग और महिलाओं के लिए साड़ियां, सूट आदि अलग-अलग रेंज का कलेक्शन हैं।
बृहस्पतिवार को नगर समेत जिलेभर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। दीपोत्सव का शुभारंभ धनतेरस से होगा। इसके लिए शहर समेत जिलेभर के बाजार सजने लगे हैं। वहीं, कोरोना काल की वजह से पिछले दो साल त्योहारी सीजन में कपड़ों का कारोबार मंदा रहा था। इस बार इसमें सुधार की संभावना दिख रही है। साथ ही ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते कदमों के बीच कारोबारी भी इस उत्सव को रिझाने में जुटे हुए हैं और हर किसी की पसंद को लेकर अपने-अपने यहां वैरायटी लाकर रखी है। जिससे कोई भी ग्राहक दुकान से वापस न जाएं। वहीं, युवाओं में इस बार कुर्ता, पायजामा, कोटी व इंडोवेस्टर्न के प्रति क्रेज बढ़ा है। वहीं, रेडिमेड कपड़ा संचालक द्वारा खरीदारी पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बोले कारोबारी
शोरूम पर अधिकांश राष्ट्रीय ब्रांड की वैरायटी उपलब्ध है। जेंट्स, लेडीज और किड्स के फॉर्मल, केजुअल, एथनिक, ब्राइडल के अलावा शूट की भी पूरी रेंज हैं। साथ ही वैवाहिक एवं डिजाइर शूट, लहंगा-चुनरी की उपलब्ध हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। - अशोक मित्तल, वोमेनका शोरूम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो सालों से कारोबार प्रभावित रहा। नवरात्र के साथ ही बाजार में चमक लौट आई थी। इस बार सीजन कारोबार के लिहाज से अच्छा होने की संभावना है। त्योहार को ध्यान में रखकर विशेष कलेक्शन मंगवाया है। जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। - अमित खुराना, मीनाक्षी शोरूम संचालक

त्योहार आते ही बाजारों में दो साल से खोई हुई रौनक लौट आई है। कंपनी ने भी लोगों की पसंद का ख्याल रखते हुए इस साल शूटिंग शर्टिंग की नई रेंज को बाजार में उतारा है। लोग त्योहारी सीजन के साथ-साथ शादी-ब्याह और सर्दियों के लिए कपड़े की खरीदारी कर रहे हैं। - शिवम गर्ग, रंगोली शोरूम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed