{"_id":"69287fca1b653ae31805d177","slug":"many-localities-of-the-city-including-the-main-market-will-get-relief-from-unannounced-power-cuts-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107036-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुख्य बाजार समेत नगर के कई मोहल्लों को अघोषित विद्युत कटौती से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुख्य बाजार समेत नगर के कई मोहल्लों को अघोषित विद्युत कटौती से मिलेगी राहत
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मुख्य बाजार समेत नगर के कई मोहल्लों को जल्द ही अघोषित विद्युत कटौती से राहत मिल जाएगी। मुख्य बाजार, नगर के कई मोहल्लों को आपूर्ति करने वाले देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अफसरों ने जल्द ही कार्य के पूरा होने की संभावना व्यक्त की है।
तहसील उपकेंद्र के देवी मंदिर फीडर से नगर के बड़ा बाजार, वैद्यवाडा,चौधरीवाडा बाजार, एसडीएम कोर्ट,नई, पुरानी तहसील, ज्ञानलोक कॉलोनी,जमाईपुरा, होली मेला रोड, गद्दीवाडा, सरावगीवाडा, टीचर्स कॉलोनी, पक्का बाग,नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाडा, भाटियावाडा, सरायझाझन, रिसालदारान आदि मोहल्लों को आपूर्ति की जाती है। फीडर पर भार अधिक होने के कारण अक्सर लाइन में फाल्ट होने से उक्त सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता था।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित किए जाने का कार्य किया जा रहा है, विद्युत भार के विभाजित होने से फाल्ट में कमी आएगी, जिससे लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। जल्द ही फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य कर लिया जाएगा।