फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Manju saw the bones were also cut no ice melt systems

मंजू की गल रही हड्डियां देखकर भी नहीं पसीजा सिस्टम

Thu, 20 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Manju saw the bones were also cut no ice melt systems
स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

असाध्य रोग से पीड़ित मंजू तोमर की गलती हड्डियों पर साहब ने मरहम नहीं रखा। अफसरों ने मदद का भरोसा तो जरूर दिया, मगर मदद की बारी आई तो कलम का दायरा सिकोड़ लिया। अफसरों ने मंजू को 50 हजार की मदद का भरोसा दिया था। मगर जब चेक जारी करने की बारी आई तो साहब की कलम 10 हजार रुपये से आगे नहीं बढ़ी।

10 हजार की मामूली रकम भी अब तक मंजू को नहीं दी गई है। शिकारपुर तहसील के गांव जमालपुर निवासी दइयराज सिंह की पुत्री मंजू तोमर 26 साल से हड्डी के असाध्य रोग से पीड़ित है। मंजू फिलहाल अपने रिश्तेदार के यहां मुफलिसी में जिंदगी गुजार रही है।
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व डीएम ने मंजू को रेड क्रास सोसायटी ने पांच हजार रुपये का चेक सौंप दिया था। मदद को नाकाफी मानते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद एडीएम प्रशासन ने मंजू को 50 हजार की मदद दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जब समय चेक बनाने का आया तो रेड क्रास सोसायटी के साहब की कलम 10 हजार से आगे नहीं बढ़ पाई। 10 हजार रुपये की मामूली रकम भी अब तक मंजू को नहीं मिली है।

 मंजू के शरीर में खून की कमी है। खून की कमी के कारण मंजू का वजन 31 की उम्र में महज 27 किलो रह गया। मंजू से उसके परिवार ने भी किनारा किया हुआ है। ऐसे में सरकार की मदद ही उसके जीने का सहारा है।

डिप्टी सीएमओ डा. अशोक तालियान ने मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद बताया कि मंजू की हड्डियों में डिकंपोजिशन (गलन) शुरू हो गई है। हड्डियों का गलन होने से मंजू का कूल्हा बेकार हो चुका है। टांगों ने काम करना बंद कर दिया है। उसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed