फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mandi trader attacked inside shop, video goes viral

Bulandshahar News: मंडी कारोबारी पर दुकान में घुसकर हमला, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नई मंडी में एक कारोबारी पर दूसरे पक्ष द्वारा हमले का मामला सामने आया है। शोर सुनकर पहुंचे अन्य दुकानदारों ने पीड़ित को बचाया और आरोपियों को वहां से खदेड़ दिया। मामले में पीड़ित के पिता ने एक सभासद समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


नरसेना थाना क्षेत्र के गांव करियारी निवासी प्रेमशंकर शर्मा ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि 26 मई की दोपहर उनका पुत्र हिमांशु शर्मा मंडी के ही व्यापारी अनीस मलिक जो वर्तमान में सभासद भी हैं, से अपने रुपये का तगादा करने गया था। इससे गुस्साए अनीस ने हिमांशु के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनीस ने अपने अन्य साथियों को भी मंडी बुला लिया और दुकान में बैठे हिमांशु के साथ लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करनी शुरु कर दी।
विज्ञापन

बीचबचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की। अचानक हुई इस घटना से मंडी में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद एकजुट हुए व्यापारियों ने पीड़ित को बचाया और हमलावरों को मंडी से बाहर खदेड़ दिया। आरोप है कि हमलावर गाड़ियों में हथियार भी लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मंडी के अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और सभासद अनीस मलिक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सभासद अनीस मलिक और उसके साथियों वसीम, जुबैर और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अनीस के साथ उसके साथी वसीम, जुबैर और आसिफ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed