फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man shot two sisters and then blew himself up In Gorakhpur

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया, अस्पताल में तीनों भर्ती

Fri, 02 May 2025 04:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 May 2025 04:48 PM IST
सार

दोनों बहनों की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार के कम्हरिया गांव निवासी मनदीप यादव (25) बहन का भतीजा है। वह बड़ी बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हमलोगों का यह रिश्ता नहीं मंजूर था।

विज्ञापन
Young man shot two sisters and then blew himself up In Gorakhpur
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार दोपहर में रिश्तेदारी के युवक ने एक तरफा प्यार में घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। तीनों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से मामले की जानकारी ली। इधर, घटना से सिविल लाइंस इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दोनों बहनों की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार के कम्हरिया गांव निवासी मनदीप यादव (25) बहन का भतीजा है। वह बड़ी बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हमलोगों का यह रिश्ता नहीं मंजूर था। बताया कि बड़ी बेटी का रिश्ता कहीं और तय कर दिया है। इससे नाराज होकर मनदीप शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे पैदल ही सिविल लाइंस स्थित घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर उसे छोटी बेटी मिली, उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद बाहर आई बड़ी बेटी को भी पेट में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार ली। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल बेटियों को जिला अस्पताल भिजवाया। आरोपी मनदीप वहीं घर के सामने ही गोली से घायल होकर गिरा पड़ा था। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थोड़ी ही देर में डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों बहनों में छोटी को एक, बड़ी को दो गोली आरोपी ने मारी है। युवक को एक गोली लगी है।

विज्ञापन

घटना स्थल का निरीक्षण करने पर जानकारी हुई कि आरोपी ने दोनों बहनों को गोली मारी है। इसके बाद खुद को भी पिस्टल से फायर कर घायल कर लिया। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित पक्ष के मौसी की रिश्तेदारी में आरोपी आता है। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed