फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man shoot wife and her lover in bulandshahr

यूपी में बड़ी वारदात: प्रेमी संग बेटी को बोर्ड का पेपर दिलाने गई थी मां, पति ने सिर में मारी गोली; आशिक घायल

Mon, 24 Feb 2025 08:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Feb 2025 08:54 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। फायरिंग में गोली महिला के सिर में जा लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का प्रेमी सरजीत भी गम्भीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
man shoot wife and her lover in bulandshahr
घायल प्रेमी ने पुलिस को बताई वारदात की पूरी कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर स्थित इंटर कॉलेज में अपनी पुत्री को 10वीं की परीक्षा दिलाने प्रेमी सरजीत के साथ आई महिला सावित्री पर उसके पति और देवर ने फायरिंग कर दी। वारदात में महिला की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल प्रेमी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रेमी संग खेत किनारे बैठी थी महिला
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव गंगहारी निवासी 40 वर्षीय सावित्री का गांव के ही एक अन्य शादीशुदा व्यक्ति सरजीत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब नौ माह पूर्व वह अपने 14 वर्षीय पुत्र व 16 वर्षीय पुत्री को लेकर प्रेमी के साथ नोएडा जाकर रहने लगी थी। उनकी पुत्री की सोमवार से कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई हैं, उसका सेंटर खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर स्थित इंटर कॉलेज में था। इसी के चलते सोमवार सुबह वह अपनी पुत्री और प्रेमी के साथ खिदरपुर आई थी। बेटी स्कूल में परीक्षा दे रही थी। जबकि, वह अपने प्रेमी के साथ स्कूल के बाहर सड़क किनारे एक खेत में बैठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशिक की हालत चिंताजनक
तभी सावित्री का पति गांव गंगहारी निवासी नरेश अपने भाई के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि पीछे से आए दोनों आरोपियों ने महिला और उसके प्रेमी पर फायर करने शुरू कर दिए। करीब चार राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में गोली महिला के सिर में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई। वहीं, सरजीत को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। सरजीत के बाजु और कोख में गोली लगी है। उसकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ स्याना दिलीप सिंह व थाना प्रभारी खानपुर धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, देर शाम तक मामले में कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।

विज्ञापन

नौ माह से लापता पत्नी को प्रेमी संग देखा तो कर दिया कत्ल
खानपुर क्षेत्र में इंटर कॉलेज के पास हुई महिला की हत्या की प्लानिंग उसके पति ने तीन माह पहले ही कर ली थी। पत्नी अपने प्रेमी के साथ पिछले 9 माह से फरार थी। पति बुलंदशहर से दिल्ली तक उसकी लगातार खोज कर रहा था। उसको ये बात पता थी की पत्नी और उसका प्रेमी बेटी को यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाने जरूर आएंगे। वह इसी मौके की तलाश में था। स्कूल के बाहर पत्नी को प्रेमी के साथ देख उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

पूरे गांव में थी इनकी चर्चा
गंगहारी निवासी नरेश चौधरी की शादी करीब 17 वर्ष पहले अलीगढ़ क्षेत्र निवासी सावित्री के साथ हुई थी। नरेश पर एक लड़की और एक लड़का है। पुत्री खुशी दसवीं में है, जबकि पुत्र कक्षा नौ में पढ़ रहा है। पत्नी और बच्चों के भागने से पहले नरेश नोएडा में परचून की दुकान चलाता था। करीब पांच वर्ष पहले सावित्री का पड़ोसी सरजीत चौधरी से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे गांव में होने लगे। सरजीत की पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो वह भी प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी। जिसके बाद सरजीत करीब 9 माह पहले सावित्री और उसके दोनों बच्चो को भगाकर गांव से ले गया था और नोएडा में जाकर रहने लगा था। तभी से नरेश के दिल में बदनामी के कारण बदला लेने के लिए आक्रोश की ज्वाला धधक रही थी।

भागने के बाद दुकान में लगाई थी आग
सावित्री का पति नरेश नोएडा में परचून की दुकान करता था। करीब नौ माह पूर्व सरजीत सावित्री और उसके बच्चों को लेकर सीधा नोएडा स्थित नरेश की दुकान पर पहुंचा और वहां दुकान में सभी ने मिलकर आग लगा दी थी। जिसमें दुकान का सामान जलकर राख हो गया था। आगजनी के बाद से नरेश गांव में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को नरेश को गांव में ही देखा गया था।

तो होती चार हत्याएं..
सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खिदरपुर के पास हुए गोलीकांड में नरेश ने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई थी। जिसके तहत नरेश वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल लेकर गया था। पहली गोली पत्नी सावित्री के सिर में लगी तो दूसरी गोली सरजीत के पेट के नीचे जा लगी। हत्यारे ने खुद के पुत्र को भी वहा तलाश किया था, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला था। जबकि, उसकी बेटी परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर दे रही थी।

प्रेमी ने कहा, पीछे से आकर मारी गोली
गंभीर रुप से घायल सरजीत को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां, उसने बताया कि वह और सावित्री स्कूल के बाहर बेटी के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से नरेश और उसका भाई वहां पहुंच गए। आरोपी नरेश के हाथ में पिस्टल थी और उसके भाई के हाथ में तमंचा लग रहा था। जिससे आरोपी फायरिंग कर रहे थे। गोली लगने के बाद वह अचेत हो गए थे।

खानपुर क्षेत्र में खिदरपुर स्थित इंटर कॉलेज के बाहर हुई महिला की हत्या उसके ही पति नरेश ने की है। वारदात में घायल महिला के प्रेमी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed