फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man died from electric shock

बहन की शादी का सामान लेने गए भाई की करंट से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
man died from electric shock
अमित की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
बहन की शादी का सामान लेने गए भाई की करंट से मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। चचेरी बहन की शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लेने गए भाई की करंट लगने से मौत हो गई। गांगरोल गाव निवासी युवक सुल्तानपुर टेंट का सामान लेने के लिए आया था। वह लोहे का पाइप लेकर जा रहा था जो हाईटेंशन लाइन से छू गया। युवक की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गांगरौल निवासी अमित (25) के चाचा राजेंद्र की पुत्री की सोमवार को बरात आनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घर के बाहर टेंट लगाया जा रहा था। टेंट में दो लोहे के पाइप कम पड़ने पर टेंट वाले ने राजेंद्र से सुल्तानपुर स्थित टेंट हाउस से लोहे के पाइप मंगवाने के लिए कहा। इस पर राजेंद्र का भतीजा अमित दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर गांव सुल्तानपुर चला गया। टेंट हाउस पहुंच कर लोहे का पाइप लिया और उसे जैसे ही खड़ा किया तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। पाइप में करंट उतरने से अमित दूर जा गिरा। यह देख आसपास के लोग दौड़े, लेकिन अमित की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ ही देर में अमित के पिता व परिजन भी पहुंच गए। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। परिजन अभी शादी को लेकर भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

चार माह पूर्व हुई थी अमित की शादी
चचेरी बहन की शादी के लिए घर पर मेहमान जुटे हुए थे। सुबह से नाते-रिश्तेदारों का आना लगा हुआ था। लेकिन अमित की मौत के बाद से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिला अस्पताल में पहुंचे परिजनों की चीख सुनकर हर किसी की आंख नम हो उठी। मृतक के माता व पिता बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। चचेरे भाई की मौत की खबर सुन कर दुल्हन भी घर में बेहोश हो गई। बताया गया कि अमित की भी करीब चार माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छूने पर हादसा हुआ है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed