फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man died and his cousin brother injured in a road accident in Khurja

रक्षाबंधन के दिन जली चिता: रात घर जा रहे थे दो भाई, गांव के कट पर पहुंचते ही वाहन में मारी टक्कर; एक की मौत

Sat, 09 Aug 2025 06:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा-पहासू
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा-पहासू Published by: विकास कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 06:24 PM IST
सार

पीड़ित पिता ने बताया कि अवलोक के कंधे, सिर व पैर में गंभीर चोट हैं, जिसको आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुए इस हादसे में महारत्न की मौत की जानकारी मिलते ही पहासू के फतिहाबाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
man died and his cousin brother injured in a road accident in Khurja
मृतक महारत्न और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर शुक्रवार रात को स्कूटी सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पहासू निवासी महारत्न (26) की मौत हो गई। वहीं, उसका फुफेरा भाई अवलोक घायल हो गया, जो अस्पताल में भर्ती है।  

विज्ञापन

नेहरूपुर गांव निवासी राहुल ने बताया कि उनका बेटा अवलोक दिल्ली में स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसी के साथ पहासू के नगला फतिहाबाद गांव निवासी उनके पत्नी के भाई कुंवरपाल का बेटा महारत्न भी नौकरी करता था। शुक्रवार रात को दोनों ममेरे और फुफेरा भाई एक स्कूटी से दिल्ली से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह हाइवे पर धरपा गांव के कट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने महारत्न को मृत घोषित कर दिया और अवलोक को भर्ती कर लिया गया। 

विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि अवलोक के कंधे, सिर व पैर में गंभीर चोट हैं, जिसको आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुए इस हादसे में महारत्न की मौत की जानकारी मिलते ही पहासू के फतिहाबाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने गांव ले गए। थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और एक घायल है। इसमें परिजनो ने पोस्टमार्टम जांच और तहरीर से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed