{"_id":"6aae67167e9f57a2800c082b","slug":"major-cbi-action-raid-in-west-district-1-5-crore-seized-and-corrupt-excise-inspector-arrested-in-delhi-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट जिले में छापा; 1.5 करोड़ जब्त और रिश्वतखोर एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट जिले में छापा; 1.5 करोड़ जब्त और रिश्वतखोर एक्साइज इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Sat, 19 Sep 2026 04:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:12 PM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के वेस्ट जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान एक एक्साइज इंस्पेक्टर और एक प्राइवेट व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के वेस्ट जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान एक एक्साइज इंस्पेक्टर और एक प्राइवेट व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उनके पास से डेढ़ करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन
बड़े अधिकारी के इशारे पर होती थी वसूली
जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया प्राइवेट व्यक्ति एक्साइज डिपार्टमेंट के किसी बड़े अधिकारी के इशारे पर अवैध रूप से रुपये इकट्ठा करने का काम करता था। सीबीआई अब इस पूरे गठजोड़ को बेनकाब करने में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वसूली में विभाग के और कौन-कौन से बड़े अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन