{"_id":"65186049b860ba3d9f0b9739","slug":"maicha-gautam-budh-nagar-team-champion-in-kabaddi-tournament-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-5016-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कबड्डी टूर्नामेंट में माईचा गौतमबुद्धनगर की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कबड्डी टूर्नामेंट में माईचा गौतमबुद्धनगर की टीम चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। गांव बराल में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में माईचा गौतमबुद्धनगर की टीम ने हरचना गुलावठी की टीम को हराकर टूर्नामेंट की चेंपियन बनी। मुख्य अतिथि जिला गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर देकर सम्मानित किया। कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन स्व. इकराम अली मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में किया गया।
कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच माईचा गौतम बुद्ध नगर व हरचना गुलावठी की टीम के बीच हुआ। जिसमें माईचा गौतमबुद्धनगर की टीम ने 43-32 के अंतर से हरचना गुलावठी की टीम को हराया। टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी नासिर इमलिया रहे। विजेता टीम को 21 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुनील यादव ने कहा कि कबड्डी देश की माटी से जुड़ा खेल है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव की ओर से गांव बराल में खिलाड़ियों के लिए एक वर्ष के अंदर खेल मैदान बनवाने की घोषणा की। टूर्नामेंट का आयोजन में असरार खान पूर्व प्रधान, सत्यवान सिंह तोमर, सत्येंद्र सिंह तोमर, गिरीश प्रधान, रौनक अली, रोहतास शर्मा रिटायर्ड, योगेश प्रधान हरचना, रामपाल सिंह यादव, पप्पू प्रधान कोटा, नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।