फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mahakumbh special train stopped at Khurja station

Bulandshahar News: खुर्जा स्टेशन पर रोकी गई महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh special train stopped at Khurja station
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के रुकने के बाद खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री । संवाद
रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन रोक दी गई। ऐसे में दिल्ली जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को खुर्जा स्टेशन पर ही उतर कर एक से दो घंटे तक अन्य ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। पिछले माह भी दो बार ट्रेनों को रोका गया था।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली से प्रयागराज के लिए महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन सोमवार सुबह प्रयागराज से दिल्ली आ रही थी। दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण सुबह करीब साढ़े 10 बजे इसे खुर्जा जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के आगे नहीं जाने की सूचना प्रसारित की गई।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को करीब 100 किलोमीटर पहले खुर्जा स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। इसमें दादरी, गाजियाबाद, आनंद विहार व नई दिल्ली जाने वाले लोग थे। रेलवे ने लाउड स्पीकर से सूचना प्रसारित की कि दिल्ली जाने वाली अन्य वैकल्पिक ट्रेनों से यात्रियों को भेजा जाएगा, लेकिन उन ट्रेनों का समय दोपहर एक बजे के बाद था। ऐसे में कुछ यात्री स्टेशन से ऑटो व बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। अन्य यात्रियों को दोपहर पौने दो बजे ऊंचाहार एक्सप्रेस और दोपहर दो बजे गोरखधाम एक्सप्रेस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

पहले भी दो बार रोकी गई ट्रेन

इससे पहले भी 30 जनवरी और 27 जनवरी को कुंभ स्पेशल ट्रेन रोकी गई थी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सबसे ज्यादा परेशानी 30 जनवरी को हुई थी।

ट्रेन रोकने से पहले दी गई थी सूचना



यात्री नवीन ने बताया कि ट्रेन रोकने से पहले से ही सूचना प्रसारित की गई थी, जिसके चलते ज्यादा परेशानी नहीं हुई। साथ ही रेलवे ने 11:30 बजे अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली के लिए यात्रियों के लिए रवाना किया। इसके बाद 12 बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन पर रोक कर यात्रियों को उसमें भेजा गया।






Iमहाकुंभ से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोका गया। इसके बाद यात्रियों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा गया।- मोनू सिंह, जीआरपी प्रभारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed