फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mahakali jumped into the battle, crowd gathered to see

Bulandshahar News: रण में कूद पड़ी महाकाली, देखने को उमड़ी भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mahakali jumped into the battle, crowd gathered to see
औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद
बुलंदशहर/शिकारपुर/औरंगाबाद। नगर से लेकर देहात तक मां काली की शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गई। मां काली के स्वरूप को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने मां काली का जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में रविवार देर रात और सोमवार को मोहल्ला देवीपुरा, मोहल्ला साठा, कृष्णा नगर, बूरा बाजार, अंसारी रोड, डीएम रोड और सराफा बाजार समेत कई जगह यात्राएं निकाली गईं। शिकारपुर क्षेत्र के गांव कैलावन में मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे स्थित मां दुर्गा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं विभिन्न झांकियां शामिल थीं। इस दौरान अजय मुखिया, राजेश शर्मा, ललित शर्मा, काले प्रधान, सतीश शर्मा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद से श्री सप्तमी काली कमेटी के तत्वाधान में सोमवार की शाम डीजे के साथ महाकाली की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक मंगलसेन शर्मा ने पूजन कराया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, विष्णु, लक्ष्मी माता, दुर्गे मां की झांकी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाली का रूप धारण किए बबलू लोधी ने तलवार चलाकर करतब दिखाए। शोभायात्रा रामलीला स्टेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मंगलसेन शर्मा, मनोज गुप्ता, डब्बू लोधी, मुदित गोस्वामी, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

औरंगाबाद में महाकाली के जुलूस का शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed