Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mad rush for trains to head home for the festival

Bulandshahar News: त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mad rush for trains to head home for the festival
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद
खुर्जा जंक्शन। दिवाली और आगामी त्योहारों के कारण ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। आलम यह था कि कुछ यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजों पर लटक कर सफर किया। वहीं, वेटिंग टिकट वाले कई यात्रियों को बोगियों में खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ी। यह स्थिति यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी।
विज्ञापन

लंबी दूरी के लिए यात्री एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। इसमें खासकर पूर्वी जिलों, बिहार और कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ है। बिहार निवासी सतीश ने बताया कि दिवाली से दो दिन पहले ही ट्रेनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस की जनरल बोगियों के दरवाजे यात्रियों ने अंदर से बंद कर दिए थे। ऐसे में स्टेशन पर खड़े यात्री बोगियों में चढ़ने के लिए इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। इसके बाद कुछ यात्री ही एसी स्लीपर बोगी में चढ़ पाए। चंडीगढ़ से कोलकाता जाने वाली कालका-हावड़ा मेल में भी भारी भीड़ है। पुरानी दिल्ली से बिहार के मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस में भी यात्रियों की मारामारी चल रही है। जिन यात्रियों को वेटिंग की टिकट कन्फर्म नहीं हुई, उनको बोगियों में खड़ा होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed