{"_id":"6946d8342152a1ea0a067700","slug":"lt-line-broke-darkness-fell-in-eight-thousand-houses-for-seven-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145661-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एलटी लाइन टूटी, सात घंटे आठ हजार घरों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एलटी लाइन टूटी, सात घंटे आठ हजार घरों में छाया अंधेरा
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोहरे में एक ट्रक ने बिजली के एक पोल में टक्कर मार दी। जिससे फाल्ट होने पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में रात तीन बजे से करीब आठ हजार घरों की सात घंटे तक बिजली गुल रही। जो सुबह करीब 10:30 बजे के बाद सुचारू हो सकी। सुबह के समय बिजली गुल होने पर अधिकांश घरों में पेयजल की भी समस्या बनी रही।
नीमखेड़ा बिजलीघर क्षेत्र से मामन रोड, चौक बाजार, सरायधारी, इस्लामाबाद, राम विहार, ऊपरकोट व साठा समेत करीब एक दर्जन काॅलोनियां जुड़ी हुई हैं। इन सभी घरों में रात तीन बजे से बिजली गुल की समस्या हो गई। सुबह के समय इन्वर्टर डाउन हो जाने पर उपभोक्ताओं ने बिजली घर कॉल की तो एलटी लाइन टूटने की बात कही।
इसके बाद समय-समय पर उपभोक्ताओं के फोन बिजलीघर पर घनघनाने लगे। लेकिन सुबह 10:30 बजे तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा। उपभोक्ता अमित ने बताया कि सर्दी में ठंडे पानी का उपयोग कम होता है। ऐसे में गर्म पानी की जरूरत पड़ती है, बिजली न होने पर बच्चों को स्कूल जाने के लिए गर्म पानी गैस के चूल्हे पर करना पड़ा।
विज्ञापन
Iकोहरे में ट्रक की टक्कर लग जाने से लाइन में फाल्ट होने की समस्या से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मियों को भेज लाइन जुड़वा दी गई। - सुशील कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता नगरीय वितरण खंडI