फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lovers given life by consuming poison

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 lovers given life by consuming poison
lovers - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर बृहस्पतिवार रात अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शुक्रवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन



दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक गांव में बीए द्वितीय वर्ष के बीस वर्षीय युवक का गांव की ही 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को भी थी।
विज्ञापन


इसके चलते आए दिन दोनों घरों में कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार रात दोनों ने अपने ही घरों में जहरीले पदार्थ खाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह  दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र में प्रेमी-जुगल के जान देने की चर्चा फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया ने बताया कि परिवारजनों व ग्रामीणों के अनुसार युवक के परीक्षा में नंबर कम आने पर आत्महत्या करना बताया है। उधर किशोरी के परिजनों ने बीमारी का कारण मौत होना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed