{"_id":"572cdef44f1c1bbc4d5ccf25","slug":"lovers-given-life-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
lovers
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर बृहस्पतिवार रात अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शुक्रवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक गांव में बीए द्वितीय वर्ष के बीस वर्षीय युवक का गांव की ही 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को भी थी।
विज्ञापन
इसके चलते आए दिन दोनों घरों में कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार रात दोनों ने अपने ही घरों में जहरीले पदार्थ खाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र में प्रेमी-जुगल के जान देने की चर्चा फैली हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया ने बताया कि परिवारजनों व ग्रामीणों के अनुसार युवक के परीक्षा में नंबर कम आने पर आत्महत्या करना बताया है। उधर किशोरी के परिजनों ने बीमारी का कारण मौत होना बताया है।