{"_id":"669e9431795e3e320d008678","slug":"lover-flees-to-dubai-before-marriage-rape-report-filed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-119129-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज आशिक: शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होते ही भागा दुबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज आशिक: शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होते ही भागा दुबई
Mon, 22 Jul 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:47 PM IST
सार
बुलंदशहर इलाके में दुष्कर्म का आरोपी बाहर विदेश भाग गया है। जिसके बाद पुलिस अब आरोपी को दुबई से आने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
Flight
- फोटो : iStock
विस्तार
नगर निवासी युवती के वायरल वीडियो प्रकरण में सामने आया है कि आरोपी युवक दुबई भाग चुका है। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को अब स्वदेश लाने के लिए दबाव बना रही है। धमकी देने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवती ने बताया था कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसी के समाज के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी निकाह का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। बीते दिनों पीड़ित ने जब उसने निकाह का दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया और हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत के बाद नगर कोतवाली में पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच पंचायत हुई। जिसमें आरोपी ने 20 जुलाई को निकाह करने का आश्वासन दिया था लेकिन आरोपी ने पीड़िता को 19 जुलाई को ही फोन कर निकाह करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने मामले में न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन