फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lovely and Bittu won bronze medals in Ju-Jitsu Championship

Bulandshahar News: जू-जित्सु चैंपियनशिप में लवली और बिट्टू ने कांस्य पदक झटके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Lovely and Bittu won bronze medals in Ju-Jitsu Championship
औरंगाबाद क्षेत्र में जु-जुत्सु चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों का स्वा
औरंगाबाद। ओमान में आयोजित जू-जित्सु एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में औरंगाबाद की लवली और बिट्टू ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को कांस्य पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के औरंगाबाद लौटने पर बुधवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव माजरा निवासी लवली राजपूत और नगर निवासी बिट्टू कुमार का भारतीय जू-जित्सु टीम में चयन हुआ था। 21 से 26 मई तक ओमान में एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी भारत की तरफ से खेले और टीम को कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों खिलाड़ियों लवली राजपूत और बिट्टू कुमार का औरंगाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। डीजे पर देश प्रेम के गाने बजाकर युवाओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, पाला लोधी, संजय लोधी, रणवीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, डॉ. विपिन लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed