फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loss baby in bulandshhar

मां के साथ सो रहा डेढ़ माह का मासूम गायब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
loss baby in bulandshhar
मां के साथ सो रहा डेढ़ माह का मासूम गायब
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कमरे में मां के साथ सो रहा डेढ़ माह का मासूम बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। बच्चे के गायब होने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी इमराना पत्नी सलमान ने बताया कि बुधवार की रात में वह मकान के ऊपरी हिस्से में अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे अब्बास के साथ कमरे में सोई हुई थी। परिवार के अन्य लोग मकान के निचले भाग में सोए हुए थे। बताया कि रात्रि करीब 1.30 बजे बच्चे के रोने पर उसने उसे दूध पिलाकर सुला दिया। सुबह जब उसकी आंख खुली तो बच्चा उसके पास से गायब था। बच्चे को अपने पास नहीं पाकर उसके होश उड़ गए। उसने व परिवार के लोगों ने बच्चे को आसपास काफी तलाश किया। मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे के गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि बच्चे के गायब होने में परिजनों की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed