फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

हथियारों के बल पर पशु लूट ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
loot
हथियारों के बल पर पशु लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव सूबरा में बदमाशों ने लोगों के घरों की बाहर कुंडी लगाकर घर के बाहर बंधी भैंस लूट ले गए। पीछा करने पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। क्षेत्र में बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। आक्रोशित लोग रविवार को बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
सूबरा निवासी सनी पुत्र सत्यवान ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे आहट होने पर वह जाग गया। उसने बाहर झांककर देखा तो चार-पांच बदमाश उसके घेर में बंधी भैंस गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे। बाहर निकले का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके व मोहल्ले के सभी लोगों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा रखी थी। उसके शोर मचाने पर वह और मोहल्ले के लोग छतों के रास्ते किसी तरह बाहर निकले। बदमाशों का पीछा करने पर उन्होंने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से आक्रोशित कई गांव के लोग रविवार को थाने पहुंचे और पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र से करीब सात भैंसें चोरी हो चुकी हैं। कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे लोगों में चंद्रभान सुनपेड़ा, फूलों सूबरा, फरीद ककोड़, तारा कुटवाया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सनी ने बताया कि कस्बे के ही मोहल्ला निवासी युवक कई दिनों से भैंस खरीदने के लिए उसके घर का चक्कर काट रहा था। उसे संदेह है कि भैंस चोरी में उक्त युवक का हाथ है। निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में हुई पशु चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed