फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

Bulandshahar News: हथियारबंद बदमाशों ने चालक-सह चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
loot
हथियारबंद बदमाशों ने चालक-सह चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी। थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार देर शाम तीन बदमाशों ने मुजफ्फरनगर से सरिया लादकर मथुरा जा रहे एक ट्रक को हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाश ट्रक चालक व सह-चालक को बांधकर जंगल में फेंक दिए और ट्रक को लूटकर हापुड़ की ओर भाग निकले। ट्रक चालक ऋषिपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक में करीब 25 टन सरिया लदा था, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
शिकारपुर के मोहल्ला कादराबाग निवासी ऋषिपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रक पर चालक की नौकरी करता है। रविवार देर शाम वह बालाजी स्टील राना चौक मुजफ्फरनगर से ट्रक में करीब 25 टन सरिया लेकर मथुरा जाने के लिए निकला था। उसके साथ सह चालक रिंकू निवासी गांव निमगांव थाना राया जिला मथुरा भी था। देर रात में उन्होंने हाफिजपुर टोल पार किया। गुलावठी पार करने के बाद बुलंदशहर हाईवे पर गांव आसिफबाद चन्द्रपुरा के पास एक बाइक सवार बदमाश उनके ट्रक के आगे आ गए और ट्रक को रुकवा लिया। तभी तीन बदमाश ट्रक में सवार हो गए और उन्होंने हथियारों के बल पर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ऋषिपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों ने आगे जाकर ट्रक को वापस हापुड़ की ओर मोड़ लिया। साथ ही गुलावठी के पास रास्ते में दोनों चालकों को बंधक बनाकर जंगल में फेंक दिया। जाते समय बदमाश ऋषिपाल सिंह व रिंकू का मोबाइल भी लूटकर ले गए। किसी तरह वह दोनों बंधन मुक्त हुए और गांव मिट्ठेपुर पहुंचे। रात में ग्रामीणों की मदद से उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। ऋषिपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, पुलिस जल्द ही वारदात के राजफश का दंभ भर रही है।
विज्ञापन

ट्रक लूट की सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। काफी अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा - विकास प्रताप सिंह चौहार, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed