फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

बीटेक के छात्र ने शेयर मार्केट में पैसा डूबने पर की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
loot
बीटेक के छात्र ने शेयर मार्केट में पैसा डूबने पर की लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में गत चार जून को सराफा व्यापारी की दुकान से पिस्टल के बल पर 11 सोने की चेन लूट के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजफाश कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। उसने शेयर मार्केट में अपना पैसा डूबने पर रुपये की रिकवरी के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड, पदम सिंह गेट पर सराफा व्यापारी मनीष कुमार की ललित ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गत चार जून की सुबह वह प्रतिदिन की तरह मोहल्ला मुरारी लाल पेंच स्थित अपने आवास से दुकान पर गए थे। सुबह करीब 11.30 बजे दुकान पर उनके अलावा उनके दो कर्मचारी भी मौजूद थे। उसी दौरान दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने उनसे अधिक वजन की सोने की चेन दिखाने को कहा। जिस पर उन्होंने आरोपी को 11 चेन दिखाईं। इसके बाद आरोपी उन्हें पिस्टल दिखाकर सभी 11 चेन का बैग लूटकर भाग निकला था। आरोपी ने दुकान से कुछ दूूरी पर ही अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत मेरठ रेंज आईजी प्रवीण कुमार भी पहुंचे और जल्द वारदात के राजफाश का आश्वासन दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से जब मामले की जांच पड़ताल की तो नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास प्रथम निवासी युवक अंकित तेवतिया का नाम सामने आया। जिसे एसओजी ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। उसने अपने साथी बुलंदशहर नगर कोतवाली के ही मोहल्ला ज्ञान लोक कालोनी निवासी युवक चिराग अग्रवाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही आरोपियों ने एक सोने की चेन को देवीपुरा प्रथम नगर कोतवाली निवासी सराफ अक्षय सोनी को 1.19 लाख रुपये में बेच दिया था। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उनसे दस सोने की चेन, एक लाख रुपये की नकदी, एक आईफोन, वारदात में प्रयुक्त केटीएम बाइक, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर बरामद की है। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली एसओजी को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमेस्टर में आई बैक, शेयर बाजार में डूबा पैसा तो की लूट
मुख्य आरोपी अंकित तेवतिया ने एसओजी को पूछताछ के दौरान बताया कि वह बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। कोरोना काल के दौरान पढ़ाई न हो पाने के कारण उसकी एक सेमेस्टर में बैक लग गई थी। जिसके बाद उसका पढ़ाई से मन ऊबने लगा। साथ ही कोरोना काल के बाद उसने अपने पिता से नौ लाख रुपये लेकर शेयर मार्केट में लगा दिया था। लेकिन, यह पैसा मार्केट में डूब गया। पैसों की रिकवरी के लिए उसने लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
गूगल के माध्यम से सराफ व्यापारियों की बनाई थी लिस्ट
आरोपी अंकित ने बताया कि उसने वारदात को अंजाम देने से पूर्व पहले कुछ सराफा की सूची गूगल के माध्यम से खंगाली थी। जिसके बाद उसने खुर्जा नगर में ललित ज्वैलर्स पर वारदात को अंजाम देने का प्लान तैयार किया। खुर्जा में वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया, जिससे कि उन्हें कोई आसानी से पहचान न सके।
हथियार देने वाले युवक के पिता की है शस्त्र की दुकान
अंकित ने वारदात के दौरान जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था, वह उसने अपने साथी चिराग अग्रवाल से 15 हजार रुपये में किराए पर ली थी। चिराग के पिता की अनूपशहर अड्डे पर शस्त्र की दुकान है। एसएसपी ने दुकान के दस्तावेजों को खंगालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई की भी बात कही है।

वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दस सोने की चेन, एक लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed