फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loot

पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Loot
पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में लूटपाट
विज्ञापन

खानपुर। गांव औगना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर में रखे दानपात्र व पुजारी की अलमारी में रखे हजारों रुपये सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
गांव औगना में पाली-आनंदगड़ी मार्ग पर राधा कृष्ण का मंदिर स्थित है। बुधवार रात्रि मंदिर के पुजारी मुख्य गेट का ताला लगाकर अंदर सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे चार हथियारबंद बदमाशों ने मंदिर का मुख्य गेट तोड़कर हथियारों के दम पर पुजारी को खाट पर ही बांधकर मुंह में कपड़ा बांध दिया। बदमाशों ने मंदिर के दानपात्र की राशि व अलमारी में रखी पुजारी की करीब 10 हजार की नकदी सहित मंदिर के घंटा व कीमती सामान लूूट लिया। गुरुवार सुबह खेत जा रहे राहगीरों को मंदिर का गेट टूटा देख शक हुआ। अंदर पुजारी को खाट से बंधा हुआ देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। उपस्थित लोगों ने पुजारी को बंधन मुक्त कराया। थाना प्रभारी शत्रुघ्न यादव ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त नियमित करने की मांग
किसान नेता सूर्य प्रताप सिंह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर पुलिस गश्त को नियमित कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त ना होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। एक माह में कई पशु चोरी की घटनाएं भी क्षेत्र में हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed