फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

वृद्धा को बंधक बनाकर लूटी 7.60 लाख के जेवरात, 40 हजार नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
loot
पहासू के अटरेना गांव में हुई लूट की घटना की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : KHURJA
वृद्धा को बंधक बनाकर लूटी 7.60 लाख के जेवरात, 40 हजार नकदी
विज्ञापन

पहासू। थाना क्षेत्र के गांव अटेरना में घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर वृद्धा कमलेश देवी को बंधक बनाकर 7.60 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 40 हजार रुपये नकदी लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। गांव में उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चे रहते हैं। बताया कि बीते दिनों ही उनकी पत्नी कुछ दिन के लिए मायके गई थी। घर पर उनकी माता कमलेश देवी और पिता रामेश्वर सिंह थे। बुधवार रात कमलेश देवी घर में अकेली सो रही थीं। जबकि, प्रदीप के पिता रामेश्वर सिंह घेर पर सो रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे छत के रास्ते दो नकाबपोश बदमाश घर में अंदर घुस आए। बदमाशों के घर में घुसने पर आहट होने पर कमलेश देवी की नींद खुल गई। तभी बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें धमकाया और बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने आलमारी का ताला तोड़कर सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कानों की झुमकी, सोने के कंगन सहित करीब 16 तोले सोने के जेवरात और 14 तोला चांदी के जेवरात समेत 40 हजार रुपए लूट लिए। जेवरातों की कीमत करीब 7.60 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया गया कि लूट के बाद बदमाश उन्हें हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कमलेश देवी ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग भी आ गए।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed