फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

बदमाशों ने पेट्रोलपंप लूटा, मालिक के बेटे को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
loot
पहासू स्थित पेट्रोल पंप संचालक पुनीत शर्मा मामले की जानकारी देते हुए। - फोटो : KHURJA
बदमाशों ने पेट्रोलपंप लूटा, मालिक के बेटे को पीटा
विज्ञापन

पहासू। शिकारपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने पंप मालिक के पुत्र के साथ मारपीट की और सेल्समैन से 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पंप पर लगी मशीनों में तोड़फोड़ भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामला झगड़े के दौरान मारपीट का बता रही है। रविवार शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
कस्बा निवासी रविंद्र शर्मा उर्फ बीटू शिकारपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के संचालक हैं। शनिवार शाम करीब पौने आठ बजे पंप संचालक का बेटा पुनीत पेट्रोल पंप पर था। इसी दौरान बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाश हथियार लेकर वहां पहुंचे। उनके हाथों में हॉकी और डंडे भी थे। एक बदमाश मशीन के पास पेट्रोल भरवाने के बहाने रुका। उसके बाद अन्य बदमाश पंप स्थित ऑफिस में घुस गए। ऑफिस में पंप संचालक का पुत्र पुनीत और एक सेल्समैन साजन मौजूद था। बदमाशों ने वहां तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालने की कोशिश की। विरोध पर बदमाशों ने संचालक के बेटे पुनीत और सेल्समैन साजन से मारपीट की। इसके बाद मेज पर रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए। जब तक अन्य कर्मचारी पहुंचे, तब तक बदमाश ऑफिस से बाहर निकल गए और पेट्रोल-डीजल की मशीनों में तोड़फोड़ करने लगे। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी हवा में हथियार लहराते बाइक से भाग गए। सूचना पर थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामला मारपीट का बता रही है। मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने तहरीर दे दी है। वारदात के करीब 20 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पुलिस बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है। बदमाश पंप पर लगे सीसीटीवी कै मरों में कैद हो गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।
सेल्समैन ने कहा लूट हुई, मालिक ने बताया उत्पात
सोशल मीडिया पर पैट्रोल पंप के मालिक और सेल्समैन के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में सेल्समैन बदमाशों के द्वारा लूटपाट करने की बात कह रहा है। वहीं दो अलग-अलग वीडियो में पैट्रोल पंप संचालक और उसका पुत्र मारपीट करने और उत्पात मचाने की बात कह रहे हैं। हालांकि, तहरीर लूट की दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में मामला मारपीट का नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed