फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

सराफा से दिनदहाड़े लूट, भीड़ ने घेरा तो थैला फेंक भागे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
loot
नरौरा क्षेत्र के बेलौन में सराफ की दुकान के आगे लगी भीड़ और पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : BULANDSHAHR
सराफा से दिनदहाड़े लूट, भीड़ ने घेरा तो थैला फेंक भागे बदमाश
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार की सुबह एक बार फिर दुस्साहस का परिचय देते हुए दिनदहाड़े बेलौन बाजार में दुकान खोलने गए सराफ का सोने व चांदी के जेवरातों से भरा थैला लूट लिया। शोर शराबे पर बाजार के संकरे रास्ते पर खड़े लोगों से घिरता देख बदमाश जेवरात से भरा थैला छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की। मालूम हो कि नरौरा में एक सराफ की गोली मारकर सरेबाजार हत्या की घटना को अभी एक माह भी नहीं बीता था कि बदमाशों ने बेलौन में एक अन्य घटना को अंजाम दे दिया, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर दहशत है।
नरौरा क्षेत्र के बेलौन में सराफ पंकज शर्मा की पंकज शर्मा प्रेमनारायण शर्मा सराफ के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। रविवार को रोजाना की तरह पंकज शर्मा बेलौन में ही अपने घर से फूल चौराहे पर स्थित अपनी ज्वैलर्स शॉप पर गए थे। दुकान पर पहुंचते ही वह जैसे ही बाइक से उतरे कि पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों में से पीछे बैठे बदमाश ने पंकज शर्मा का सोने व चांदी के जेवरातों से भरा थैला झपट कर लूट लिया और बाइक से पैंठ बाजार की ओर भागने लगे। शोर शराबा करने पर बाजार के संकरे रास्ते पर आगे खड़े लोगों ने बदमाशों को घेरने और दबोचने की कोशिश की तो बदमाश लूटा गया थैला फेंककर भाग निकले। सराफ के थैले में डेढ़ किलो चांदी व 25 ग्राम सोना और दुकान व तिजोरी की चाभी थी। घटना की जानकारी मिलने पर बाजार में दर्जनों व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लगभग दो दर्जन व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित व्यापारी पंकज शर्मा ने पुलिस में घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

22 को हुई थी सराफ की हत्या
गौरतलब है कि गत 22 नवंबर को नरौरा के बाजार में सरेशाम तीन बदमाशों ने हिमांशु ज्वैलर्स में घुसकर सराफ रोहताश वर्मा को लूटने की कोशिश की थी। लेकिन, रोहताश वर्मा द्वारा अपनी रिवाल्वर निकाल लेने पर बदमाशों ने दो गोलियां मार कर रोहताश वर्मा की हत्या कर दी थी। हालांकि, घटना का खुलासा कर पुलिस घटना में शामिल तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन, एक महीने के अंदर सराफ के साथ दूसरी घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में सराफ का पीछा करते दिख रहे बदमाश
पुलिस ने बेलौन बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने हेल्मेट लगा रखा था। जबकि, पीछे बैठा बदमाश मुंह पर मास्क लगाए था। दोनों बदमाश पहले से रेकी कर पीछा कर रहे थे। मंदिर रोड से बाजार की ओर आने के दौरान सीसीटीवी में बदमाशों की बाइक सराफ पंकज शर्मा के बाइक के पीछे थी।
सभी मार्गों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
सराफ से लूट के प्रयास की घटना की खबर फैलते ही बदमाशों के बेलौन पैंढ़ रोड की ओर जाने की सूचना के बाद रामपुर-बछेड़ा मार्ग, धर्मपुर व छोटी कसेर मार्ग की घेराबंदी कर पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
- अमर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, नरौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed