फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Long line of patients in OPD

Bulandshahar News: ओपीडी में लगी मरीजों की लंबी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Long line of patients in OPD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन दिन बाद मौसम साफ हुआ तो बीमार मरीजों की जिला अस्पताल की ओपीडी में लंबी लाइन लग गई। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में वायरल , खांसी, एलर्जी समेत अन्य रोगों के मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। तीन दिन बाद ओपीडी में 1600 के करीब मरीज उपचार कराने पहुंचे। इसमें 1,447 ने पंजीकरण कराया तो दो सौ से अधिक पुराने मरीज शामिल रहे।

जिले में पिछले तीन दिन (बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार) लगातार बारिश हुई। बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या बन गई। वहीं, बारिश होने पर गंभीर मरीज इलाज कराने के लिए बाहर निकले। शनिवार को सुबह से मौसम साफ हो जाने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का आना-जाना शुरू हो गया। ओपीडी में चर्म रोग, फिजिशियन, एआरवी, नेत्र रोग और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी लैब के बाहर सुबह से दोपहर तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश मरीज वायरल बुखार और एलर्जी के रहे। मरीज कामना ने बताया कि बारिश के चलते आना नहीं हो सका। एलर्जी की दवा लेने आई हूं। मरीज गर्वित ने बताया कि बारिश होने के दौरान आंख में परेशानी हो गई। बारिश के चलते आ नहीं सका, अब चिकित्सक को दिखाना आया। यहीं स्थिति अधिकांश मरीजों ने बताई। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ.प्रदीप राना ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में सुबह से मरीजों की भीड़ लगी रही। सभी को परामर्श और दवाएं दी गई।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन में आए मरीज
तारीख - ओपीडी में आए मरीज

नौ सितंबर - 1970
10 सितंबर - 1763
11 सितंबर - 1200
12 सितंबर - 637
13 सितंबर - 848
14 सितंबर - 1447
(नोट : यह आंकड़े जिला अस्पताल की ओपीडी में नये पंजीकरण कराने वाले मरीजों के हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed