फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loksabha election 2024 Keshav Prasad Maurya gave mantra of victory to workers

Bulandshahr: UP में महासंपर्क अभियान जल्द, केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तंज, 2000 के नोट पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 20 May 2023 04:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 May 2023 04:34 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा और कहा कि विपक्ष के पीछे पूरी तरह से भारत विरोधी ताकतें हैं। 2000 के नोट पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
loksabha election 2024 Keshav Prasad Maurya gave mantra of victory to workers
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल अंदर से एक है। विपक्ष के पीछे भारत विरोधी ताकतें भी हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर कोर कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की । इसके बाद  बैठक हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत के लिए धरातल पर काम करने के निर्देश दिये।  

विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ वर्ष होने पर  महासंपर्क अभियान
साथ ही  निकाय चुनाव में जीत के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये। कहा कि भाजपा के ख़िलाफ़  विपक्षी दल अंदर से एक हैं। विपक्ष के पीछे भारत विरोधी ताकतें भी हैं। हम अपने प्रयास और परिश्रम से फिर से जीतेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2000 के नोट बंद होने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
आगे कहा कि कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में सपा की गुंडागर्दी थी। आखिर कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके सभी सीटों पर कमल खिला दिया। डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। कहा कि मैं कार्यकर्ता पहले हूं और उपमुख्यमंत्री बाद में हूं। कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम न समझे। 2000 का नोट बंद करने की सूचना से भ्रष्टाचारियों के दिलों में आग लगी है। दुनिया का एक से एक शक्तिशाली देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ मिलाता है। सीमा पर पहले संकट का सामना करना पड़ता था। छह साल जितना काम भाजपा ने प्रदेश में किया है। इतना सपा-बसपा 60 साल में भी नहीं कर पाते। पहले ट्रांसफार्मर बिना रिश्वत दिए नहीं लगता थाऔर अब 24 घंटे में बिना पैसे दिए ट्रांसफार्मर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed