फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lohia housing was also ineligible characters

लोहिया आवास के पात्रों को भी कर दिया अपात्र

Fri, 24 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lohia housing was also ineligible characters
rupee

विज्ञापन

सहपानी की पुष्पा को सरकारी मशीनरी ने पहले तो डा. राम मनोहर लोहिया आवासीय योजना के तहत पात्र मान लिया। पात्रता के आधार पर ग्राम्य विकास विभाग ने पुष्पा के एकाउंट में प्रथम किश्त के 1.37 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इतना सब कुछ  होने के बावजूद सरकारी मशीनरी ने पुष्पा को बाद में अपात्र घोषित कर उसकी उम्मीद पर पानी फेर दिया।

अब पुष्पा का परिवार और ग्राम प्रधान सरकारी मशीनरी पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में डा. राम मनोहर लोहिया आवास योजना के तहत जिले के गांवों में 797 आवासों का निर्माण होना है। लोहिया आवास उन गरीब परिवारों को दिए जाने थे, जिनके पास ख्द का आशियाना नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि सर्वे के दौरान सहपानी की पुष्पा देवी को मशीनरी ने मकान के लिए पात्र माना। पात्रता की कसौटी पर खरा उतरने के बाद ग्राम्य विकास विभाग की ओर से पुष्पा के बैंक एकाउंट में 1.37 लाख रुपये डाल दिए गए। सरकारी मदद मिलते ही  पुष्पा मकान निर्माण की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पुष्पा के एकाउंट में डाली की रकम विभाग ने वापस निकाल ली। पुष्पा ने पता किया तो बताया गया कि आप अपात्र हैं। सवाल यह है कि जब पुष्पा अपात्र थी तो पात्रता की सूची में नाम कैसे आया और उसके एकाउंट में रुपये कैसे डाल दिए गए।

कुल मिलाकर सूत्रों का कहना है कि आवास आवंटन में रुपयों का लेनदेन कई स्तरों पर हुआ तभी तो पुष्पा जैसे 14 गरीब पहले पात्र हुए बाद में अपात्र कर दिए गए। वहीं सीडीओ जिम्मेदार अफसरों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


संबंधित बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को एडवर्स एंट्री की गई है। कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है। - जसजीत कौर, सीडीओ

लोहिया आवासों की कीमत ‘50 हजार रुपये’
सूत्रों की मानें तो 30 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक एक आवास में जरुरतमंद से वसूले गए हैं। ऐसी कई शिकायत सीडीओ के पास भी पहुंची हैं। मगर अब तक अवैध वसूली के क्रम में जांच तक शुरू नहीं कराई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed