फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lock hanging on Narsena village secretariat, villagers upset

Bulandshahar News: नरसेना ग्राम सचिवालय पर लटका ताला, ग्रामीण परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging on Narsena village secretariat, villagers upset
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव नरसेना में लाखों के रुपये की लागत से बनाए गए ग्राम सचिवालय पर ताला लटका होने से ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही वह अपने जरूरी कामों के लिए भटक रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोगों को सरकारी योजनाओं का पंजीकरण कराने और अन्य सुविधाओं के लिए लाखों रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय भवनों का निर्माण कराया है। उसमें काम करने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। जिनको छह हजार रूपये मासिक वेतन ग्राम पंचायत से दिया जाता है। लेकिन गांव नरसेना में ग्राम सचिवालय भवन का निर्माण छह माह पूर्व बनकर तैयार हो गया, लेकिन अभी तक उस पर ताला लटका हुआ है। इसके न खुलने से ग्रामीण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन व केवाईसी, आयुष्मान कार्ड आदि बनवाने के लिए जन सेवा केंद्रों पर जाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत ब्लाक अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। एडीओ पंचायत इरफान हुसेन का कहना है कि सचिवलाय में गोशाला केयर टेकर रहते हैं। पंचायत सहायक की बैठने की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed