{"_id":"6a721cedf68ca850b40f7808","slug":"listening-to-the-bhagavata-leads-to-human-well-being-parmanand-maharaj-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-161827-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत सुनने से होता है मनुष्य का कल्याण : परमानंद महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत सुनने से होता है मनुष्य का कल्याण : परमानंद महाराज
विज्ञापन
बुलंदशहर। राम विहार कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण के भजनों पर भाव-विभोर होकर भक्ति रस का आनंद लिया।
फिरोजाबाद से आए कथावाचक परमानंद महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा का नाम जपने व श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भागवत कथा सुनता है, उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। नारद लीला, श्रीराम जन्म, वन गमन आदि का सुंदर वर्णन किया। साथ ही वामन अवतार की कथा का भी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। मुख्य यजमान कुसुम लता राघव व राजेश ठाकुर रहे। संगीत भाटी आरती भाटी आदि भक्त मौजूद रहे।