फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   List of 115 centres for UP Board examination released, objections sought

Bulandshahar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 115 केंद्रों की सूची जारी, मांगी आपत्तियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होनी हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। अब यूपी बोर्ड की ओर से जिले के 115 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने की सूची जारी की गई। साथ ही चार दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से आपत्तियाें का निस्तारण करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया रविवार देर शाम को पूरी हुई और विभाग की ओर से सूची जारी की गई। अभी आपत्तियां मांगी हैं, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र के संबंध में संस्था, विद्यालय, विद्यार्थी अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। परिषद के सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार आपत्तियों के निस्तारण के बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन कराना है। इसके बाद संस्तुति के साथ सूची 11 दिसंबर तक ऑनलाइन अग्रसारित करनी है। बताया कि पिछले साल जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या पिछले साल की अपेक्षा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 50 राजकीय विद्यालय बना दिए केंद्र, 40 में नहीं सुविधाएं
यूपी बोर्ड की ओर से जो 115 स्कूलों की परीक्षा केंद्र बनाने के लिए सूची जारी की है। उसमें सभी 50 राजकीय विद्यालयों को भी केंद्र बना दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार जिले में संचालित 40 ऐसे राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। इन स्कूलाें को सूची से बाहर कर नए स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

पिछली बार बने 60 केंद्र वाले स्कूलों को इस बार सूची से किया बाहर
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र के लिए बोर्ड की ओर से जो सूची जारी की है, उसमें पिछले साल बनाए गए करीब 60 स्कूलों को इस बार की सूची में शामिल नहीं किया है। जबकि इन सभी स्कूलों में सभी पर्याप्त साधन हैं और यह स्कूल परीक्षा केंद्र बनने चाहिए। इन स्कूलों की सूची बनाई जा रही है, ताकि उन्हें इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed