फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   liquor factory cought

मिलावटी शराब की दो फैक्टरियां पकड़ीं, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
liquor factory cought
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
मिलावटी शराब की दो फैक्टरियां पकड़ीं, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में शराब माफिया अपनी चांदी करने में जुट गए हैं। वहीं, पुलिस ने भी माफिया की कमर तोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। गांव देहात क्षेत्रों में माफिया अवैध रूप से भट्टियों पर मिलावटी शराब बनाकर बेच रहे हैं। बुधवार को अभियान चलाकर दो अवैध भट्टी (फैक्टरियों) बीबीनगर और स्याना पुलिस ने पकड़ी हैं। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा जहांगीराबाद में भी शराब तस्कर को भारी मात्रा में गैर प्रांत की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गांवों में कच्ची व मिलावटी शराब की रोकथाम को लेकर स्याना पुलिस ने मंगलवार देर रात अभियान चलाया। थाना प्रभारी जेके सिंह ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव निखोभ के जंगलों में मिलावटी शराब की भट्टी चलाई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर घेराबंदी की व शराब बना रहे एक महिला व एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। साथ ही मौके से शराब बनाने के उपकरण जैसे गैस सिलिंडर, चूल्हा, लहन सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं, सीओ अलका सिंह ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त सुंदर निवासी गांव सेगली थाना अगौता व आशा पत्नी टिंकू उर्फ पिन्टू उर्फ सुखराम निवासी अलाबास बातरी थाना बीबीनगर के रूप में हुई है। मौके से दो प्लास्टिक की कैन में 10-10 लीटर मिलावटी शराब भी बरामद की है, जो कि आगामी चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

बीबीनगर पुलिस ने भी पकड़ी भट्ठी, एक गिरफ्तार
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बीबीनगर क्षेत्र में भी बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अलाबांस बातरी सासी की मढैया में एक व्यक्ति भट्ठी लगाकर मिलावटी शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी। जहां से पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोचा, जिसकी शिनाख्त भूपेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव अलाबास बातरी थाना बीबीनगर के रूप में हुई। मौके से एक प्लास्टिक की कैन में 25 लीटर मिलावटी शराब, बनाने के उपकरण जैसे पतीली, पाइप, कनस्तर, ड्रम और दो सौ लीटर लहन बरामद किया। लहन को नष्ट कर दिया गया है। आरोपी क्षेत्र में काफी समय से मिलावटी शराब बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed