फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lines trip, power cut in 120 villages.

फिर ट्रिप हुईं लाइनें, 120 गांवों की बिजली गुल

Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
lines trip, power cut in 120 villages.
तीन दिन में दूसरी बार सिकंदराबाद स्थित 220 केवीए जोखाबाद को पोषित कर रही लाइनें ट्रिप कर गईं। इंसुलेटर फेल होने के कारण लाइनें ट्रिप होने से सिकंदराबाद के अलावा करीब 120 गांवों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। सिकंदराबाद स्थित 220 केवीए जोखाबाद पावर हाउस को धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से पोषित किया जा रहा है।

गुरुवार रात दो बजे इंसुलेटर फेल होने से लाइनें ट्रिप कर गईं। लाइनें ट्रिप होने के कारण पूरे सिकंदराबाद क्षेत्र समेत आसपास के 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


जोखाबाद पावर हाउस फेल होने से उससे जुड़े करीब 20 बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी धरपा से सिकंदराबाद जा रही ट्रांसमिशन की लाइनें ट्रिप कर गई थी। तब भी करीब 20 घंटे तक सिकंदराबाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली अफसरों ने बताया कि मौसम में आई नमी के कारण इंसुलेटर फेल हो जाते हैं। इंसुलेटर बदल दिया गया है।

इंसुलेटर फेल होने से धरपा से जोखाबाद पावर हाउस को पोषित कर रही लाइन ट्रिप कर गई थी। पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को दूर कर दिया गया है। इंसुलेटर को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। -बंशीलाल, एक्सईएन ट्रांसमिशन, धरपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed