{"_id":"685830b6fc8d6ca9750af7b7","slug":"lines-are-breaking-in-summer-power-supply-is-disrupted-for-hours-due-to-flying-jumpers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-136031-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गर्मी में टूट रहीं लाइनें, जंफर उड़ने से घंटों ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गर्मी में टूट रहीं लाइनें, जंफर उड़ने से घंटों ठप रही बिजली
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर से देहात क्षेत्रों तक गर्मी में बिजली कटौती ने जीना मुश्किल कर दिया है। कहीं लाइनें टूट रही हैं तो कहीं जंफर उड़ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को नीमखेड़ा बिजलीघर क्षेत्र में एलटी और 11 केवीए की लाइन टूटने से करीब दो से तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। लाइन सुचारु होने के बाद ट्रिपिंग ने परेशान किया। इसके बाद जंफर उड़ने से समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।
पावर कॉरपोरेशन के अफसर बेहतर बिजली सप्लाई का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि बिजली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। गर्मी से पहले ही अधिकारियों ने मेंटेनेंस और लाइनों को दुरुस्त कर निर्बाध आपूर्ति के दावे किए गए थे लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही सारे दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
अब बिजली कटौती के विरोध में रोजाना प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को वाटर बॉक्स क्षेत्र में दो स्थानों पर एलटी और 11 केवी की लाइन टूट गईं। इससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन घनघनाते रहे। इसके बाद नीमखेड़ा क्षेत्र में किले के पास जंफर उड़ गया। जिसके चलते सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
उपभोक्ता सलमान ने बताया कि सुबह से बिजली का आना-जाना लगा हुआ है। गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजलीघर पर फोन करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। नीमखेड़ा बिजलीघर के जेई अमित ने बताया कि जंफर को दुरुस्त कर सप्लाई को सुचारु कराया जा रहा है। जल्द सप्लाई सामान्य हो जाएगी।