फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lineman dies of electrocution while repairing a fault at Kila Mevai

Bulandshahar News: किला मेवई में फॉल्ट ठीक करने गए लाइनमैन की करंट से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies of electrocution while repairing a fault at Kila Mevai
खुर्जा के फतेहपुर बुजुर्ग निवासी विधुत संविदा कर्मी मृतक सनी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा। क्षेत्र के किला मेवई गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को बिजली के खंभे पर फॉल्ट ठीक करते वक्त संविदा कर्मी लाइनमैन करंट से झुलस गया। हादसे में लाइनमैन की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर बुजुर्ग गांव निवासी राजवीर ने बताया कि उनका बेटा सनी (26) ऊर्जा निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार को उसके पास विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत आई थी, जिसके चलते वह अपने साथी कर्मचारी के साथ किला मेवई गांव गया था।
विज्ञापन

एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण खंभे से एक घर का कनेक्शन केबल टूट गया था। इसको जोड़ने के लिए सनी मौके पर गए थे। खंभे से हटने के बाद कनेक्शन केबल में करंट नहीं होता है लेकिन उस केबल में अन्य मकानों के कनेक्शन केबल जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण करंट आ रहा था। यह जानकारी सनी को नहीं थी। जैसे ही सनी ने कनेक्शन केबल खंभे में जोड़ने के लिए पकड़ा तभी वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। एक्सईएन राजीव आर्य ने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed