फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lineman died

संविदाकर्मी की मौत पर बवाल, 4 घंटे बाद खंभे से उतरने दिया शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
lineman died
संविदाकर्मी की मौत पर बवाल, 4 घंटे बाद खंभे से उतरने दिया शव
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर में शटडाउन लेकर 11 हजार की लाइन में फाल्ट ठीक करते समय अचानक लाइन में करंट दौड़ने से संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। वहीं शव उतारने को लेकर पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। करीब 4 घंटे बाद अधिकारियों और अनूपशहर विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को उतरने दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
शटडाउन के बाद लाइन जोड़ने का आरोप
मूढ़ी बकापुर निवासी ओमप्रकाश सैनी का पुत्र सतीश सैनी (45 ) मूढ़ी बकापुर बिजलीघर पर संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। बुधवार रात को 11 हजार की लाइन में फाल्ट होने के कारण उसने बिजलीघर पर फोन करके शटडाउन ले लिया। आरोप है कि वहां मौजूद एसएसओ और एक कर्मचारी ने लाइन को बिना जानकारी किए ही चालू कर दिया और लाइन में करंट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजलीघर पर ताला लगाकर भागे कर्मी
मौत की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन कर लाइन काटने की बात कही। आरोप है कि तीन बार फिर से लाइन को जोड़ा गया। करीब एक घंटे बाद बिजली का कट हुआ। मौत की सूचना मिलते ही बिजलीघर का पूरा स्टाफ औरंगाबाद नगर की लाइन काटकर बिजलीघर पर ताला जड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला देख ग्रामीणों ने किया हंगामा
ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे तो वहां पर ताला लटका देख हंगामा किया।। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई।
मौके पर पहुंचे विधायक और अधिकारी, मुआवजे की बात पर माने लोग
देर रात करीब 10 बजे एक्सईएन जितेंद्र मौके पर पहुंचे। जितेंद्र ने रस्सी मंगवाकर शव को उतरवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। लोगों का कहना था कि जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा नही मिल जाता, तब तक शव को खंभे से उतरने नहीं दिया जाएगा। रात करीब 11 बजे अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे। एक्सईएन ने विभाग की ओर से पांच लाख रुपये मृतक की पत्नी को देने की बात कही। साथ ही तहसीलदार ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख की सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिया। जबकि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मृतक की दो लड़कियों को 11-11 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। तब जाकर ग्रामीणों ने रात 12 बजे शव खंभे से उतरने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
चौकी प्रभारी के बयान पर भड़के ग्रामीण
लखावटी चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा ने गुस्साए ग्रामीणों से कहा कि तुम पीड़ित को मुआवजा नही दिलाना चाहते हो और यहां आकर राजनीति कर रहे हो। तुम पर मुकदमा लिख दूंगा। इस बात को सुनकर ग्रामीण चौकी प्रभारी पर भड़क उठे और जमकर खरी खोटी सुनाई।
एसडीओ नहीं उठाते फोन, दलालों का रहता है जमावड़ा
ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीओ को कई बार कॉल की गई। लेकिन एसडीओ ने फोन उठाना गवारा नहीं समझा। एसडीओ बंगले से ही खबर लेते रहे। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने भी उन पर आरोप लगाए। कहा कि एसडीओ खुद को जिले के एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताता है। दोनो अधिकारी एक ही गांव के रहने वाले है।
तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस रही अलर्ट
जिस बिजलीघर के कर्मी की लापरवाही से यह घटना हुई। उसके बराबर में बड़ा बिजलीघर है। जहां से पांच विद्युत उपकेंद्रों पर बिजली की आपूर्ति होती है। पुलिस को आशंका थी कि ग्रामीण बड़े बिजलीघर पर तोड़फोड़ कर सकते हैं। इसलिए चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ वहां रात 1 बजे तक मुस्तैद रहे।

मृतक के चचेरे भाई रतन सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात बिजली कर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed